दांतो का पीलापन करे दूर चुटकियों में , आइये जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे - Desi Nuskhe
हस्ते मुस्कुराते चेहरे से सभी प्रभावित होते है और हमारे सफेद दांतो से हमारे चेहरे की सुंदरता और बढ़ती है। हमारे दांतो के ऊपर एक ऊपरी परत होती है जिसे हम एनामल कहते हैं। जब हम कुछ खाते पीते हैं और अपने दांतो की सफाई ठीक से नहीं करते हैं तब हमारे दांतो पैर एक गन्दी परत जम जाती है। एक पीलापन, कालापन हो जाता हैं जिसे स्टेन कहते है। अगर हमारे चेहरे , हाथो और पैरो पर गंदगी लग जाए तो हम उसे पानी से साफ़ कर सकते हैं। परन्तु हमारे दांतो पर अगर ये गन्दी परत एक बार में साफ़ नहीं होती। धूम्रपान, तम्बाकू, पान और गुटका आदि चीजों का सेवन करने से भी हमारे दांतो की ऊपरी परत पर गंदगी जमा होती हैं जिससे हमारे दांतो में पीलापन और कालापन आ जाता हैं। आइये जानते हैं दांतो के पीलेपन को दूर करने के घरेलू इलाज, ये उपाय आपके दांतो पर जमी हुई गन्दी परत, पीलापन और कालापन और आपके गंदे दांतो को मोती जैसा चमका देगा।

दांतो का पीलापन करे दूर चुटकियों में , आइये जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे

- आपको कुछ लहसुन लेने हैं ये आपको घर पर ही आसानी से मिल जायेगे। आपको लहसुन को छील लेना है। लहसुन में मिलने वाला थाईसल्फोनेट न सिर्फ हमारे दांतो पर जमी हुई गन्दी परत हटाता है बल्कि मुंह की बदबू दूर करता है। लहसुन को कदूकस कर ले और इसमें एक चम्मच टमाटर का रस डाल ले इसमें सफेद कोलगेट मिला ले और फिर इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर ले। और फिर इस पेस्ट से 2 बार दांतो पर ब्रश से साफ़ करे। याद रखे मसूड़ों पर ब्रश नहीं करना हैं। इससे आपके पीले दांत सफेद हो जायेगे।
- निम्बू के उपयोग से आप दांतो के पीलेपन को दूर भगा सकते हैं। इसके लिए आप निम्बू का रस ले और इसमें कुछ नमक ले, ध्यान रखे नमक की मात्रा ज्यादा न हो। फिर इस मिश्रण से दांतो पर रगड़ ले और फिर कुल्ला कर ले।
- आप एक कप में तुलसी पाउडर ले और इसमें निम्बू का रस मिला ले। फिर बाद में इन दोनों को अच्छे से मिलकर अपने दांतो पे अच्छे से रगड़े। तुलसी पाउडर दांतो से पीलापन दूर करती हैं और मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिलता है।
- पुराने समय में जब टूथपेस्ट नहीं आये थे तब लोग नीम और बाबुल के दातुन से दांत साफ़ करते थे। अगर आप दातुन का उपयोग नहीं कर सकते तब आप टूथपेस्ट में नीम का तेल मिलाकर ब्रश से साफ़ करे। नीम हमारे दांतो को सड़न से बचाता हैं। दांतो में पीलापन और कालापन को भी दूर करता हैं।
- आधा चम्मच सेंधा नमक में दो चुटकी हल्दी को मिला ले। फिर इसमें आधा चम्मच सरसो का तेल मिला लीजिये। इन तीनो को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिये। फिर इस पेस्ट को अपने दांतो पर रगड़े। कुछ समय बाद पानी से कुल्ला कर ले। इससे आपके दांतो का पीलापन तो दूर होगा ही साथ में आपके हिलते हुए दांत भी ठीक हो जायेगे। प्रतिदिन इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से आपके दांत हमेशा स्वस्थ रहेंगे।