लहसुन के लाभ और इससे होने वाले नुक्सान - Desi Nuskhe

लहसुन भारत के प्रत्येक घर में उपयोग में लाया जाने वाला पदार्थ है। इसका उपयोग सब्जी और अन्य खाने की चीजों में उसका स्वाद बढ़ाने के लिए होता है। ये भोजन के स्वाद में ही बढ़ोतरी नहीं करता बल्कि एक दवा की तरह कार्य करता है। इसका वैज्ञानिक नाम है एलियम सैटिवम। लहसुन में वैसे तो बहुत सारे गुणकारी पदार्थ मिलते हैं। इसमें एलायसिन नामक पदार्थ मिलता है जो एन्टीबैक्टिरल, एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करते है । इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन , प्रोटीन, विटामिन, खनिज विटामिन ए, फास्फोरस , मैंगनीज़ इत्यादि पाया जाता है।लहसुन शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है। यह सेहत के लिए बहुत ही आवश्यक है।

लहसुन के लाभ और इससे होने वाले नुक्सान - Desi Nuskhe

लहसुन के लाभ और इससे होने वाले नुक्सान

लहसुन भारत के प्रत्येक घर में उपयोग में लाया जाने वाला पदार्थ है। इसका उपयोग सब्जी और अन्य खाने की चीजों में उसका स्वाद बढ़ाने के लिए होता है। ये भोजन के स्वाद में ही बढ़ोतरी नहीं करता बल्कि एक दवा की तरह कार्य करता है। इसका वैज्ञानिक नाम है एलियम सैटिवम। लहसुन में वैसे तो बहुत सारे गुणकारी पदार्थ मिलते हैं। इसमें एलायसिन नामक पदार्थ मिलता है जो एन्टीबैक्टिरल, एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करते है । इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन , प्रोटीन, विटामिन, खनिज विटामिन ए, फास्फोरस , मैंगनीज़ इत्यादि पाया जाता है।लहसुन  शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है। यह सेहत के लिए बहुत ही आवश्यक है। भोजन में इसका उपयोग किसी भी प्रकार करना शरीर के लिए लाभप्रद होता है। आइये लहसुन से होने वाले लाभ और इसके नुक्सान के बारे में जानते है।

1. ठंड के मौसम में यदि आपको भी सर्दी जुकाम की शिकायत रहती है तो इसका उपचार लहसुन में छुपा है। कच्चे लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। जिसके कारण खांसी जुकाम में आराम मिलता है। इसको प्रतिदिन खाने से शरीर को गर्मी प्राप्त होती है और सर्दियों में ठंड भी कम लगती है।                                                                               

2. जिन लोगों के पेट में गैस या एसिड बहुत अधिक बनता है। उन्हें भी कच्चा लहसुन अवश्य खाना चाहिए। इससे पेट की परेशानियां भी खत्म होती है और साथ ही ये पेट के कीटाणयों को मारने में भी सहायता करता है। जिससे आपकी भूख भी बढ़ती है।

3. यदि आपको उच्च रक्तचाप की शिकायत रहती है। तो आपको कच्चा लहसुन खाना चाहिए। इसमें एलायसिन नाम का पदार्थ होता है। जो रक्तचाप का संतुलन बनाने में सहायता करता है। क्योंकि से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है इससे दिल से जुड़े रोग भी दूर होते हैं।

4. जिस प्रकार से प्रदुषण बढ़ता जा रहा है ऐसे में हमे कच्चे लहसुन का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। इस बढ़ते प्रदुषण के कारण बहुत लोग फेफड़ों के कैंसर का शिकार हो रहे हैं। तो जब आप प्रतिदिन लहसुन खाते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप इन गंभीर रोगों से बचे रहते हैं। और जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हें भी फेफड़ों के कैंसर से बचाव के लिए कच्चा लहसुन खाना चाहिए।

5. लहसुन दांतो के दर्द में बहुत अच्छा होता है। लहसुन के पेस्ट को दर्द वाले स्थान पर लगाएंगे तो इससे दर्द वाली जगह पर राहत मिलती है। और इस्सके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण दांतो में इन्फेक्शन का खतरा भी कम होता है।

6. जिन लोगों का खून जम जाता है उन्हें भी कच्चे लहसुन का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि ये खून को जमने से रोकता है और खून को पतला करता है।

लहसुन के होने वाले नुक्सान :

1. जिन लोगों को ब्लड प्रेशर कम हो जाता है उन्हें लहसुन नहीं खाना चाहिए।

2.जिनके लिवर में दिक्कत होती है उन्हें कच्चे लहसुन के सेवन से बचना चाहिए।

3. कच्चा लहसुन किसी भी सर्जरी से पहले नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे इंटरनल ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।