अरबी के पत्तों से होने वाले लाभ और नुक्सान - Desi Nuskhe
आपने अरबी की सब्जी तो खायी हो होगी यह हर घर में बनाई जाती है। परन्तु अरबी के साथ अरबी के पत्ते भी आपके सेहत के लिए लाभप्रद होते हैं। वैसे तो लोग इसका उपयोग पकोड़े बनाकर और बेसन का पेस्ट लगाकर करते हैं। अरबी के पत्ते आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया औषधि बतायी जाती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी , विटामिन सी, पोटासियम, मैग्निसियम और कैल्सियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर को तंदरुस्त रखने में हमारी सहायता करते हैं। इससे हर परेशानियों का समाधान आराम से किया जा सकता है।

अरबी के पत्तों से होने वाले लाभ और नुक्सान :
आपने अरबी की सब्जी तो खायी हो होगी यह हर घर में बनाई जाती है। परन्तु अरबी के साथ अरबी के पत्ते भी आपके सेहत के लिए लाभप्रद होते हैं। वैसे तो लोग इसका उपयोग पकोड़े बनाकर और बेसन का पेस्ट लगाकर करते हैं। अरबी के पत्ते आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया औषधि बतायी जाती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी , विटामिन सी, पोटासियम, मैग्निसियम और कैल्सियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर को तंदरुस्त रखने में हमारी सहायता करते हैं। इससे हर परेशानियों का समाधान आराम से किया जा सकता है। आइये अरबी के पत्तों से होने वाले लाभ और नुकशान के बारे में संक्षेप से समझते हैं।
जोड़ो के दर्द में आराम :
अगर आपको जोड़ो में दुखता रहता है तो आपको रोजाना अरबी के पत्तों का उपयोग करना चाहिए। इसके सेवन से आपको दर्द में आराम मिलेगा।
उच्च रक्तचाप को रखे संतुलित :
अगर आप उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं तो आपके लिए अरबी के पत्ते दवाई का काम करते हैं। इसके पत्तों में सोडियम , पोटैशियम और मैग्निसियम जैसे पदार्थ अच्छी मात्रा में मिलते हैं। ये सभी तत्व उच्च रक्तचाप का संतुलन बनाये रखने में सहायक होते हैं।
वेट लॉस करने में लाभदायक :
फाइबर से भरपूर होने के कारण अरबी के पत्ते वजन कम करने में बेहतरीन काम करते हैं। इसके फाइबर मेटाबोलिज्म की गति को बददते हैं। इससे वजन कम होने को प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसीलिए अरबी के पत्तों का सेवन लाभप्रद होता है।
एसिडिटी से आराम दिलाये :
अपच, एसिडिटी और गैस जैसी समस्या आम समस्या है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में अरबी में पत्ते प्रतिदिन शामिल करे तो आप इन परेशानियों से बच सकते हैं। इसके पत्तों की सब्जी या इसका उबला पानी का उपयोग किया जा सकता है। इस पानी में थोड़ा सा देशी घी मिलकर 3 दिन तक दिन में कम से कम दो बार लें। आपको इसका बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा।
पेट के रोगो से छुटकारा दिलाये :
अरबी के पत्ते कब्ज से छुटकारा दिलाते है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी है तो अरबी के पत्ते लाभप्रद हो सकते हैं। इसके पत्ते को डंठल के साथ पानी में उबालिये। और इस पानी को थोड़ा सा घी के साथ मिक्स कर के कुछ दिन इसका सेवन करें। आपको पेट की समस्याओं से आराम मिलेगा।
आँखों की रोशनी ठीक रखे :
अरबी के पत्ते में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आँखों सहित शरीर के और हिस्सों के लिए बहुत लाभप्रद पाया जाता है। यह आँखों की रौशनी बढ़ाने के साथ साथ मोतियबिंद और अंधापन जैसी आँखों के बहुत से रोगो को ठीक करता है।
अरबी के पत्तों के नुक्सान :
- अरबी के पत्तों के अगर अच्छे से पकाया जाना चाहिए नहीं तो ये जहरीले हो सकते हैं।
- जिन्हे अलेर्जी वगैरह हो उन्हें इसका उपयोग नहीं करना चाहिए या फिर डॉक्टर की परामर्श लें।
- चोट पर अरबी के पत्तों का उपयोग से खुजली पैदा होती है और लालीपन हो सकता है।